Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Video of commission transaction went viral, village development officer suspended, she was talking to Pradhan and other people

कासगंज : कमीशन के लेनदेन का वीडियो वायरल, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, प्रधान के साथ अन्य लोगों से कर रही थीं बातचीत

Tue, 16 May 2023 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kasganj: Video of commission transaction went viral, village development officer suspended, she was talking to Pradhan and other people
कासगंज। अमांपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत प्रतापपुर के ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा कुछ लोगों से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्य का भुगतान करने के लिए कमीशन के लेनदेन की वार्ता की जा रही है। मामला तूल पकड़ने पर जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


यह वीडियो कई दिन पहले वायरल हुआ। इसके बाद ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर लोगों में चर्चाएं होने लगीं। प्रशासन के संज्ञान में वीडियो आया तो प्रारंभिक जांच कराई गई। इसमें ग्राम विकास अधिकारी नीता रानी की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने निलंबन के बाद उन्हें अमांपुर से हटाकर खंड विकास अधिकारी गंजडुंडवारा कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया। गंजडुंडवारा के खंड विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed