{"_id":"5af59d574f1c1be2408b46e3","slug":"kasganj-triple-murder-s-victim-woman-beat-up-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज ट्रिपल मर्डर: एसओ ने मृतक की पत्नी के साथ किया शर्मनाक सलूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज ट्रिपल मर्डर: एसओ ने मृतक की पत्नी के साथ किया शर्मनाक सलूक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Sat, 12 May 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने आला अफसरों से की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कासगंज डकैती के बाद हुए उपद्रव में पुलिस मानवता भूल गई। पुलिस ने मृतक रामदास की पत्नी को भी नहीं बख्शा। थाना प्रभारी ने रामदास की पत्नी के सिर पर कई बार हेलमेट से प्रहार किए। महिला के सिर में चोटें आई हैं।
पुलिस ने स्टेट बैंक चौराहा से तीनों मृतकों के शवों को जबरन उठाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए टेम्पो में रखवा दिया। इस दौरान मृतक रामदास का पुत्र व उनकी पत्नी पुष्पा देवी मौजूद थे।
एसओ तीन शवों के साथ मृतक के पुत्र को भेज रहे थे, लेकिन उसने इंकार कर दिया। वो परिवार के अन्य लोगों को साथ ले जाने के लिए बुलाने लगा। इस पर एसओ ने युवक के साथ अभद्रता कर दी।

पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने विरोध किया। इसके बाद थाना प्रभारी ने महिला के सिर पर हेलमेट से कई प्रहार किए, जिससे महिला के सिर में चोटें आ गईं। उनके सिर से खून बहने लगा, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाना जरूरी नहीं समझा।
कुछ लोगों की मदद से वे चिकित्सक के पास पहुंची और मरहम पट्टी करवाई। महिला ने एसओ की शिकायत विधायक, आईजी, डीएम, डीआईजी आदि अधिकारियों से भी की। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
कुछ लोगों की मदद से वे चिकित्सक के पास पहुंची और मरहम पट्टी करवाई। महिला ने एसओ की शिकायत विधायक, आईजी, डीएम, डीआईजी आदि अधिकारियों से भी की। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।