फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj three minor brothers drowned in pond in Farrukhabad

कासगंज: तालाब में डूबे तीन नाबालिग भाई, एक की मौत, पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद में हुआ हादसा

Sat, 14 Aug 2021 06:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Aug 2021 06:12 PM IST
सार

सिंकदरपुर वैश्य के गांव सिनोड़ी निवासी तीनों किशोर पड़ोसी जिला फर्रुखाबाद के गौरी महादेवपुर गए थे। वहां तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Kasganj three minor brothers drowned in pond in Farrukhabad
मृतक किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के गांव गौरी महादेवपुर में शनिवार को तालाब में तीन भाई डूब गए। इनमें एक की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मृतक के शव को तालाब से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


सिंकदरपुर वैश्य के गांव सिनोड़ी निवासी नीरज (14) व हरवीर(12 ) पुत्र हंसराज एवं उनका चचेरा भाई अनूप (14) पुत्र राजीव शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे साइकिल से नाड़ी (जलीय सब्जी) तोड़ने के लिए गांव से लगभग चार किमी दूर पड़ोसी जिला फर्रुखाबाद के गौरी महादेवपुर पहुंच गए। 
विज्ञापन


यहां सब्जी तोड़ने के लिए तीनों भाई तालाब में उतर गए। अचानक गड्ढा आ जाने से तीनों भाई डूबने लगे। हरवीर और अनूप जैसे-तैसे तालाब से बाहर आ गए, लेकिन नीरज तालाब में डूब गया। इसके बाद हरवीर साइकिल लेकर गांव की ओर दौड़ पड़ा। उसने गांव पहुंचकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद नीरज के शव को बाहर निकाला गया। जानकारी पर तहसीलदार राजीव निगम, लेखपाल संजीव कुमार, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह मौके पर पहुंच गए। बालक के शव को गांव लाया गया। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सिनोड़ी निवासी हंसराज के पांच पुत्रों में मृतक नीरज दूसरे नंबर का था। उनके दो बेटी और हैं। नीरज की मौत के बाद से परिजनों में चीत्कार मच गई। ग्रामीण ने उनको ढांढस बंधाते रहे। 

चार लाख का मिलेगा मुआवजा
सिंकदरपुर वैश्य के तहसीलदार राजीव निगम ने कहा कि किशोर की मौत तालाब में डूबने से मौत हुई है। पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। लेखपाल को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed