फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: The loudness of the pillars, the noise of the jam all around

कासगंज : सहालगों का जोर, चारों ओर जाम का शोर

Mon, 28 Nov 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kasganj: The loudness of the pillars, the noise of the jam all around
कासगंज में बिलराम गेट पर जाम में फंसे वाहन । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर में दो दिनों से सहालगों पर शादियों का जोर है। इससे मुख्य बाजार में चारपहिया वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। अतिक्रमण से जूझते शहर के मुख्य बाजार में इन वाहनों के प्रवेश से पूर दिन जाम के हालात बने रहते हैं। सोमवार को शहर के चारों गेट स्थित मुख्य बाजार पर लोग जाम से जूझते नजर आए। अन्य शहरों से शादी समारोहों में शामिल होने आए लोग भी जाम में परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के नदरई गेट, सोरों गेट, सहावर गेट और बिलराम गेट स्थित मुख्य बाजार में कई दफा जाम की स्थिति बनी। सर्कुलर रोड पर भी बिलराम गेट चौराहे के पास लोग जाम में फंसे रहने से देरी से गंतव्य तक पहुंच सके। कुछ बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों द्वारा जल्दी जाने के चक्कर में गलत दिशा से वाहन निकालने की कोशिश की गई तो इससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। वहीं दुकानों के बाहर ग्राहकों के वाहन खड़े होने से कई बार रास्ते बाधित हुए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत कर रहे थे, लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव से बार-बार जाम लग रहा था। जाम में फंसे लोगों ने जाम से बचने को गलियों का रुख किया तो वहां भी उन्हें जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शादी समारोह में शामिल होने आया हूं। 10 मिनट में तय होने वाला रास्ते को तय करने में आधा घंटा लगा है। जाम के कारण बहुत देर हो गई।
- सुमीत माहेश्वरी, निवासी फरीदाबाद
बाजार में जाम के हालात देख गली की ओर रुख किया। सोचा इससे जल्दी गंतव्य तक पहुंच जाऊंगा लेकिन यहां भी जाम ही मिला।
- शिवम दरक, पक्की गली निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed