फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj's ladies have done amazing, full flight

कासगंज के लाड़लों ने कर दिया कमाल, भरी उड़ान

Tue, 13 Apr 2021 07:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Kasganj's ladies have done amazing, full flight
कासगंज। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की सेवा में सफलता हासिल कर कासगंज के लाड़लों ने ऊंचाइयों तक उड़ान भरी है। एक ने डिप्टी कलेक्टर के पद पर सफलता पाई है तो एक डायट प्रवक्ता बन गए है। संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सफलता मिलने पर अभ्यर्थियों के परिवार में खुशी की लहर है। अभ्यर्थियों को परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाईयां दी हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से गंजडुंडवारा के रहने वाले उद्योगपति अशोक कुमार के बैठे वैभव गुप्ता ने पीसीएस 2020 की परीक्षा में सफलता हासिल की। उत्तर प्रदेश संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के पद पर 60वां स्थान पाया है। वैभव ने पिछले साल भी उत्तर प्रदेश संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा दी थी। उस समय उन्होंने डिप्टी जेलर के पद पर सफलता हासिल की। वैभव ने हाईस्कूल देहरादून, इंटरमीडिएट आगरा और बीटेक नोएडा से किया है। उनकी सफलता पर डा. एस चंद्रा, डॉ. आरके गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, सचिन गुप्ता, विजय गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनोद कुमार, मुनीश गुप्ता, सूर्यम गुप्ता, अंबुज गुप्ता ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

कासगंज क्षेत्र के गांव गोरहा के रहने वाले किसान देवेंद्र सिंह के बेटे दिनेश ने भी उत्तर प्रदेश संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास की है। वरिष्ठ प्रवक्ता डायट के पद पर उनका चयन हुआ है। इस पद के लिए उनका 49वां स्थान रहा है। दिनेश मौजूदा समय में प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव कोटरा में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। देवेंद्र के मुताबिक उनके पिता किसान हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा गोरहा के प्राथमिक विद्यालय से ली। माध्यमिक शिक्षा बीएवी इंटर कॉलेज से ली है, जबकि उच्च शिक्षा कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय से ली है। दिनेश अपनी सफलता का श्रेय पिता देवेंद्र और चाचा बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव को देते हैं। देवेंद्र के चयन पर रजनीश कुमार, रतन प्रकाश, डॉ. नरेश कुमार, राजवीर सिंह गौतम, जयवीर सिंह, आमोद बाबू, वीरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed