फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj's DM will be returning officer of etah Lok Sabha constituency

कासगंज होगी एटा लोकसभा क्षेत्र की 'चुनावी राजधानी', इसलिए मिली तरजीह

Mon, 25 Feb 2019 04:18 PM IST
मुकेश कुमार अंकित गुप्ता, अमर उजाला, एटा
अंकित गुप्ता, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Feb 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Kasganj's DM will be returning officer of etah Lok Sabha constituency
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोकसभा क्षेत्र का नाम तो एटा है, लेकिन यह चुनाव की दृष्टि से नाम भर का ही है। चुनाव आयोग ने इस बार भी लोकसभा चुनाव का अधिकतर दारोमदार कासगंज जिले पर डाल दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चुनाव आयोग के अनुसार जिस जिले में अधिक विधानसभा क्षेत्र होते हैं उस जिले के जिलाधिकारी को ही रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया जाता है। 
विज्ञापन


एटा लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें तीन कासगंज की हैं। ऐसे में आयोग ने नामांकन और विजयी प्रत्याशी की घोषणा के लिए डीएम कासगंज को आरओ नामित किया है। एटा में महज मतगणना होगी, इसके बाद सूची कासगंज को भेजी जाएगी। इन परिस्थितियों को देखते हुए कहने वाले यही कह रहें हैं कि एटा लोकसभा क्षेत्र की चुनावी राजधानी कासगंज होगी।
विज्ञापन


एटा जिला तीन संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। यहां कुल चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें अलीगंज विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में, एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्र एटा लोकसभा क्षेत्र में हैं और जलेसर विधानसभा क्षेत्र आगरा लोकसभा क्षेत्र में आता है। परिसीमन के बाद बदले समीकरण ने राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान और मतगणना ही होगी अहम चुनौती

लोकसभा चुनाव की तिथियां तो अभी घोषित नहीं हुईं है। लेकिन अधिकारियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान और मतगणना कराने की अहम भूमिका जिले के अधिकारियों की होगी। इसके लिए जिले के आला अधिकारी निर्वाचन आयोग से मिलने वाले सभी निर्देशों का पालन करते हुए तैयारियों में जुट गए हैं। इन दिनों कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय में काफी गहमा गहमी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों में मायूसी

लोकसभा चुनाव का मुख्य केंद्र कासगंज हो जाने से स्थानीय राजनीतिक और आमजन में मायूसी है। चुनाव में नामाकंन और मतगणना अहम होती है। इस चुनाव में यह दोनों ही कासगंज जिले में होंगे। जिले के विधानसभाओं की मतगणना भले ही यहां होगी लेकिन फाइनल रिजल्ट की जानकारी कासगंज से ही होगी। लोगों का कहना है कि जब लोकसभा क्षेत्र का नाम एटा है तो सारी जरूरी प्रक्रियाएं भी यहीं होनी चाहिए।

एटा के जिलाधिकारी आईपी पांडेय ने बताया कि रिटर्निंग ऑफीसर चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित किए जाते हैं। चुनाव आयोग ने नियमानुसार कासगंज डीएम को रिटर्निंग ऑफीसर बनाया गया है। जिले में चुनाव निष्पक्षता से कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गईं हैं। 

विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के आंकड़े

विधानसभा युवा पुरुष महिला कुल जेंडर रेशियो
अलीगंज 4584 180594 148303 328897 821
एटा 2057 173286 146455 319741 845
मारहरा 2083 160711 136711 297422 851
जलेसर 3342 155821 133306 289127 856

आंकड़े एक नजर में

लोकसभा चुनाव- 2009
कल्याण सिंह निर्दलीय- 275717
देवेंद्र सिंह यादव- बसपा- 147749
श्याम सिंह शाक्य- भाजपा-88562
महादीपक सिंह शाक्य- कांग्रेस- 25048

लोकसभा चुनाव 2014
राजवीर सिंह राजू- भाजपा- 474978
देवेंद्र सिंह यादव- सपा- 273977
नूर मोहम्मद- बसपा- 137127
जुगेंद्र सिंह भदौरिया- महान दल- 12445
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed