फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj's citizen not aware for power saving

बिजली बचाने के प्रति जागरूक नही कासगंज वासी

Tue, 14 Dec 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
kasganj's citizen not aware for power saving
कासगंज का बिजलीघर। फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। इस वर्ष मई-जून के महीनों में जिले में बिजली की खपत ने जहां रिकॉर्ड दिया तो वहीं सर्दियों में इसकी मांग में आंशिक कमी ही आई है। 45 मिलियन यूनिट की जरूरत वाले जिले में इस बार 60 मिलियन यूनिट तक बिजली खर्च की गई तो नवंबर में 45 मिलियन यूनिट खर्च की गई। जो इस बात का प्रमाण है कि जिले के लोग बिजली बचाने के लिए जागरूक नहीं दिख रहे हैं। विभाग ने यह भी माना है कि बिजली चोरी होने के कारण खपत कम नहीं हो रही है। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिजली चोरी न करें और ऊर्जा बचाएं।
विज्ञापन

विभाग ने माना कि बिजली चोरी और विद्युत चलित संसाधनों से खपत बढ़ गई। मई, जून माह में खेत प्यासे होते हैं। सिंचाई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप चलते हैं और घरों में एसी, कूलर चलने के कारण बिजली की अधिक खपत होती है। वहीं, सर्दी के मौसम में लोड कम हो जाता है, लेकिन इस बार बिजली की खपत में आंशिक ही कमी आई है। नवंबर में 45 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई थी। विभाग का मानना है कि दिसंबर में भी लगभग इतनी ही खपत रहेगी।
विज्ञापन

- 6 करोड़ यूनिट बिजली मई और जून माह में हुई थी खपत।
- 4.5 करोड़ यूनिट बिजली की इस साल नवंबर माह में हुई खपत।
- 77 विद्युत फीडर हैं जिलेभर में, अधिकांश रहते हैं ओवरलोड।
- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर हम सब को संकल्प लेना होगा कि हम सब बिजली को संरक्षित करें। बेवजह ऊर्जा का उपयोग न करें। सरकारी महकमे भी गंभीर हों। दिन में स्ट्रीट लाइटें न जलने दें। सोशल मीडिया से जागरूकता की जा रही है। पीएन प्रभाकरन, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed