फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj riot RSS program canceled by district administration

कासगंज बवालः प्रशासन ने निरस्त किया RSS का कार्यक्रम, नेताओं के दौरे पर नजर

Thu, 01 Feb 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 01 Feb 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
kasganj riot RSS program canceled by district administration
प्रतीकात्मक तस्वीर
कासगंज में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने आयोजनों की अनुमति निरस्त कर दी है। जिले भर में कार्यक्रमों के आयोजनों की अनुमति पर रोक लगा दी गई है। 4 फरवरी को को आरएसएस के होने वाले समागम की अनुमति भी निरस्त हुई है।
विज्ञापन


सांप्रदायिक हिंसा शुरू होते ही जिलाधिकारी आरपी सिंह ने धारा 144 जिले में लागू कर दी थी। धारा 144 लागू हो जाने के कारण लोगों कहीं भी समूह में एकत्रित न होने की चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह के आयोजन की अनुमति प्रशासन के द्वारा नहीं दी जा रही। 
विज्ञापन

आरएएस के समागम की अनुमति भी निरस्त कर दी गई है। आरएएस के विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा ने बताया कि वर्तमान माहौल को देखते हुए आरएसएस के समागम कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है। अब इस आयोजन के लिए तिथि पुन: निर्धारित की जाएगी। वहीं महानदल की रैली का कार्यक्रम भी अनुमति निरस्त होने के कारण टाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में आने वालों का बनाया रिकॉर्ड

kasganj riot RSS program canceled by district administration
कासगंज में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में राजनीतिक लोगों के दौरे को देखते हुए जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कहीं से भी कोई शहर की सीमा में राजनैतिक लोग एवं अन्य अराजक तत्व प्रवेश न कर पाएं। इसके लिए निगरानी कड़ी कर दी गई है। मजिस्ट्रेट की देखरेख में वाहनों की चेकिंग कराई गई और रिकॉर्ड बनाया गया।

चंदन के घर बुधवार कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के नेताओं को आना था। इसके अलावा रालोद के नेताओं के आने का भी कार्यक्रम था। ऐसी स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर की सीमा पर कड़ी चौकसी सुनिश्चित करा दी।

जिससे किसी भी तरह से राजनीतिक लोग शहर में प्रवेश न कर पाएं। कासगंज-मथुरा मार्ग के नदरई, अथैया, अमांपुर रोड, सोरों रोड, ढोलना पर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस पार्टी लगाईं गईं। 

इन्होंने वाहनों की चेकिंग की साथ ही चेकिंग की विडियोग्राफी कराई गई। गाड़ी नंबर सहित गाड़ी में सवारों का ब्यौरा भी लिया गया। तहसीलदार एनराम ने बताया कि गाड़ियों की चेकिंग ऐहतिहात के तौर पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed