फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj riot chandan father said his life in danger

कासगंज बवालः चंदन के पिता ने बताया जान का खतरा, पुलिस का कहना है ये

Sat, 03 Feb 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Sat, 03 Feb 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Kasganj riot chandan father said his life in danger
चंदन के प‌िता - फोटो : अमर उजाला
कासगंज हिंसा में मारे गए युवक चंदन के पिता और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। एसपी कासगंज का कहना है कि धमकी जैसी कोई बात नहीं है। उनके परिवार की सुरक्षा में पहले से पुलिस तैनात है। अगर वे प्रार्थना पत्र देंगे तो इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि 26 जनवरी को कासगंज में हुई ‌हिंसा में युवक चंदन की मौत के बाद शहर में तनाव फैल गया। माहौल न बिगड़े इसके लिए चंदन के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

 
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार गुरुवार को चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने कहा कि उनके परिवार की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने कोर्ट और सीएम योगी से मांग की है। सुशील गुप्ता का कहना है कि गुरुवार को वे अपने घर के बाहर बैठे थे तो बाइक पर कुछ लोग आए और उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुरक्षा और बढ़ा दी

Kasganj riot chandan father said his life in danger
मौके पर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
सुशील गुप्ता का कहना है कि उन्हें और उनकी बेटी को जान का खतरा है। उन्होंने शस्त्र लाइसेंस दिलाने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि परिवार की सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जरूरी है।

आने वाले समय में उन्हें बेटे की हत्या के मुकदमें की पैरवी करनी होगी। ऐसी स्थिति में यह बेहद आवश्यक है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कासगंज पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि सुशील गुप्ता का कहना है कि उन्होंने दो लोगों को बाइक पर ऐसी बात करते सुना। उन्हें कोई धमकी नहीं दी गई। 

एसपी ने बताया कि सुशील गुप्ता और उनके परिवार की सुरक्षा में पुलिस पहले से तैनात है। धमकी देने वाली खबरें भ्रामक हैं। यदि सुशील गुप्ता लिखित में शिकायत देते हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। यदि वे शस्‍त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगे तो उसकी प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed