{"_id":"6612e54e2482b9a0ca0909d7","slug":"kasganj-police-will-conduct-elections-in-bijnor-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-113549-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कासगंज की पुलिस बिजनौर में कराएगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कासगंज की पुलिस बिजनौर में कराएगी चुनाव
Sun, 07 Apr 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनावों के लिए मतदान का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है। बिजनौर में चुनाव कराने के लिए जिले की पुलिस जाएगी। यहां से 529 होमगार्ड, 168 कांस्टेबल और 16 दरोगा चुनाव ड्यूटी के लिए भेजे जा रहे हैं। ड्यूटी पर जाने से पूर्व इन्हें पुलिस लाइन में ब्रीफ किया जाएगा।
जिले के पुलिस अधिकारी बिजनौर प्रशासन से फोर्स भेजने की तिथि के बारे में बात करेंगे। इसके बाद 15 या 16 अप्रैल को ब्रीफिंग के बाद पुलिस बल को रवाना किया जाएगा। बिजनौर जाने वाले पुलिसकर्मियों और होमगार्डों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। होमगार्डों को बिजनौर ले जाने के लिए रोडवेज की 12 बसों की व्यवस्था की गई है, जबकि पुलिसकर्मियों को ले जाने के लिए 4 बसों की व्यवस्था रोडवेज द्वारा की गई है। इस तरह से 16 बसों से पुलिस बल रवाना होगी। जिले में तीसरे चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे। ऐसी स्थिति में दूसरे चरण के चुनाव में यहां का फोर्स रवाना नहीं किया जाएगा। क्योंकि जिले में ही अतिरिक्त ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों की जरूरत है। तीसरे चरण के बाद फिर से अन्य जनपदों में चुनाव संपन्न कराने के लिए यहां से फोर्स रवाना होगा।
- जिले से पुलिसकर्मियों और होमगार्डों को बिजनौर में चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किया जाएगा। रोडवेज की बसों से इन्हें भेजने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। - राजेश भारतीय, एएसपी