{"_id":"60be01f58ebc3ee4a415443e","slug":"kasganj-police-officer-trapped-in-honeytrap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप में फंसे पुलिस अफसर: गिरोह को पकड़ने के लिए की थी कॉल, खुद हो गए शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप में फंसे पुलिस अफसर: गिरोह को पकड़ने के लिए की थी कॉल, खुद हो गए शिकार
Tue, 08 Jun 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:08 AM IST
सार
हनीट्रैप में फंसकर कई लोग ब्लैकमेलिंग का शिकार हो चुके हैं। आगरा जोन के साइबर थाने में इस तरह के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है, वो चौंकाने वाला है। कासगंज में एक पुलिस अधिकारी हैनीट्रैप के जाल में फंस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में तैनात एक पुलिस अधिकारी को हनीट्रैप गैंग के सदस्यों ने शिकार बनाने की कोशिश की। पहले तो उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील हरकत के लिए प्रेरित किया। बाद में वॉयस कॉल के माध्यम से 30 हजार रुपये मांगे गए। उनका वीडियो यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरल करने का खौफ दिखाया गया। अधिकारी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो महीने से उनके पास कुछ लोगों की शिकायतें आईं थीं। इनमें हनीट्रैप गैंग ने कुछ लोगों से मोबाइल फोन पर वीडियो चैटिंग कर शा रीरिक संबंध बनाने का लालच देकर ब्लैकमेलिंग की थी। इन मामलों की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस अधिकारी ने उक्त मोबाइल नंबरों पर कॉल की।
विज्ञापन
अपराधियों ने युवती की आवाज में की बात
पुलिस अधिकारी ने जिन मोबाइल नंबरों पर कॉल की, उन पर युवती की आवाज आई। उसने गंदी-गंदी बातें करते हुए अश्लील हरकत करने के लिए प्रेरित किया, लेकिन पुलिस अधिकारी ने किसी भी हरकत का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी के पास दो मोबाइल नंबरों से पास कॉल आईं, जिसमें उनसे 30 हजार रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने बताया कि आपका वीडियो बना लिया गया है। यदि पैसा नहीं दिया जाएगा तो वीडियो यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। तहकीकात में हुए इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधिकारी ने सदर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। यह मामला आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं में दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।