फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Police Encounter with robbers Caught Looted Truck Crime News

कासंगजः हरियाणा से लूटा ट्रक सोरों पुलिस ने किया बरामद, दो लुटेरे गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2019 06:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Jul 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Kasganj Police Encounter with robbers Caught Looted Truck Crime News
ट्रक लूटुरों को पकड़ने के बाद जानकारी देते एसपी सुशील घुले - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा से ट्रक लूटकर भागे लुटेरों को सोरों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सहावर रोड पर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है। लुटेरों के कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहर सिंह तोमर और स्वाट टीम प्रभारी मुकेश कुमार सहावर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सहावर की ओर से संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को रोका तो ट्रक के अंदर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। पूछताछ में लूट की घटना का खुलासा हो गया। दोनों लुटेरे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लुटेरों ने अपना नाम पवन चौधरी पुत्र होशियार सिंह निवासी नगला गूजरान जिला फरीदाबाद एवं जुगेंद्र पुत्र धीरज निवासी खेड़ा हरियाणा बताया। लुटेरों ने पुलिस को बताया कि बीती 7 जुलाई की रात हरियाणा के भिवाड़ी कस्बे जिले के कस्बा धारूहेडा से यह ट्रक लूटा था।

ट्रक में सो रहे व्यक्ति को बंधक बना लिया और ट्रक लूटने के बाद उसे रास्ते में छोड़ दिया। लूटा गया ट्रक बेचने के लिए बदायूं ले जा रहे थे। लुटेरों से पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने पूछताछ की है। पूछताछ के आरोपियों को जेल भेजा है।

एसपी सुशील घुले का कहना है कि गिरफ्तार अपराधी शातिर किस्म के हैं। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देकर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सोरों पुलिस और स्वाट टीम का यह कार्य सराहनीय है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों से गहनता से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed