फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj not getting enough supply of oxygen from Aligarh

कासगंज में ऑक्सीजन किल्लत: 32 सिलिंडर लेकर अलीगढ़ गई गाड़ी, सिर्फ 10 लेकर लौटी

Sat, 08 May 2021 11:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 11:26 AM IST
सार

अलीगढ़ से पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने से स्वास्थ विभाग के अधिकारी परेशान और चितिंत हैं।

विज्ञापन
Kasganj not getting enough supply of oxygen from Aligarh
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑक्सीजन की किल्लत से कासगंज जिला भी जूझ रहा है, लेकिन अलीगढ़ मंडल के अधिकारी अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। ऑक्सीजन लेने के लिए जाने वाली गाड़ियां ही वापस आ रही हैं। कासगंज जिला अलीगढ़ मंडल के अधीन आता है। इसके बावजूद कासगंज में ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर अलीगढ़ जिला प्रशासन के अधिकारी गंभीर नहीं है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले भी मिशन अस्पताल में ऑक्सीजन का संकट पैदा हुआ था। स्वास्थ विभाग की टीम गाड़ी में ऑक्सीजन के 32 खाली सिलिंडर लेकर अलीगढ़ रवाना की गई थी, लेकिन 10 सिलिंडर लेकर ही गाड़ी लौटकर आई। जिले के अधिकारियों से बात करने के बाद भी पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


अलीगढ़ से पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने से स्वास्थ विभाग के अधिकारी परेशान और चितिंत हैं। उनका कहना है कि जिले में कभी भी ऑक्सीजन खत्म हो सकती है। लोगों ने इस संबंध में ट्विटर पर भी ट्वीट किया है लेकिन ट्विटर पर की जा रही है शिकायतों का भी कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से दिक्कत हो रही है। 32 सिलिंडर लेने गाड़ी अलीगढ़ गई थी, केवल 10 सिलिंडर ही मिले हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर और नहीं मिले तो दिक्कत होगी। जिले में ऑक्सीजन संकट पैदा न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed