फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news water cleaning nager palika

Agra News: हाईवे की 11 चोक पुलिया खोलने में जुटी नगर पालिका

Fri, 20 Jun 2025 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
kasganj news water cleaning nager palika
कासगंज में सोरोंगेट पर नाले की सफाई कराती चेयरमैन मीना माहेश्वरी ।  - फोटो : विभाग
कासगंज। शहर में बारिश से होने वाले जलभराव से निपटने के लिए नगर पालिका ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। नगर पालिका कीचड़ व गंदगी से चोक हाईवे की 11 पुलिया की सफाई करा रही है। नालों व पुलिया की सफाई होने से लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी। पालिकाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण कर सफाई कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर में सोरों गेट, गांधी मूर्ति, बिलराम गेट, रेलवे रोड सहित अन्य स्थानों पर जलभराव हो जाता है। पानी की निकासी के लिए 2 बड़े, 6 मंझले और 12 छोटे नाले बने हैं। हाईवे पर पानी निकासी के लिए 11 पुलिया बनी हैं। बारिश के दौरान जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। नगर पालिका ने बरसात में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सोरों गेट क्षेत्र में हाईवे की पुलिया पर साफ-सफाई अभियान शुरु किया है। जेटिंग मशीन ने सोरों गेट पर कर्मियों ने पुलिया की सफाई की। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों को सफाई कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पन्नालाल धर्मशाला,आंबेडकर पार्क, किला मोहल्ला, बिलराम गेट पुलिया, बस स्टैंड, सांई होटल, पंखावाला बाग, मिशन चौराहा, कुम्हारों वाली पुलिया, विश्व बैंक काॅलोनी, श्री गणेश स्कूल वाली पुलिया,अग्रसेन द्वार के पास चोक पुलिया की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इससे शहर में जलभराव न हो सके। इस दौरान सभासद जयंत शिवा, गौरव यादव, आलोक कुशवाहा, तसलीम, ओवेश राजू, फैजान, सफाई नायक प्रदीप लोधी, राजीव, राजकुमार,सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed