फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news sidpura road widen

Agra News: सिढ़पुरा से पटियाली तक सडक़ के चौड़ीकरण के कार्य को मिलेगी गति

Tue, 03 Oct 2023 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
kasganj news sidpura road widen
कासगंज। राज्य सड़क निधि के अंतर्गत स्वीकृत जिले के कासगंज, अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली मार्ग के सिढ़पुरा से पटियाली तक के हिस्से की सडक़ का चौड़ीकरण किया रहा है। यह कार्य वर्ष 2021 में स्वीकृत होने के बाद शुरू हुआ। इस मार्ग के लिए अब 3.69 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। धनराशि अवमुक्त होने के कारण अब यह कार्य तेजी से पूरा होगा। धनराशि के अभाव में यह कार्य अटका पड़ा था। मार्ग का चौड़ीकरण होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




सिढ़पुरा से पटियाली तक का मार्ग 13.89 किलोमीटर लंबा है। इस सड़क मार्ग का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2021 में स्वीकृत किया था। 24 दिसंबर को तत्कालीन विधायक ममतेश शाक्य ने शुभारंभ किया था, लेकिन धनराशि अवमुक्त न होने के कारण यह कार्य अपूर्ण रहा। सड़क के निर्माण के लिए 3.69 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है, जिससे यह निर्माण गति पकड़ेगा। दीपोत्सव पर्व तक इस सड़क का निर्माण पूर्ण हो सकता है। सिंगल रोड होने के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


वर्जन-

- पटियाली से सिढ़पुरा तक के मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 3.69 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। इससे निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा और पूरा होगा। - ममतेश शाक्य, पूर्व विधायक, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed