फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news shabby road

Agra News: गांव मनिकापुर में जर्जर सड़क से मिलेगी निजात

Sat, 30 Aug 2025 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
kasganj news shabby road
कासगंज। गांव मनिकापुर में जर्जर सड़क से लोगाें को निजात मिलने वाली है। सड़क निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। जिला पंचायत 21 लाख रुपये की लागत से गांव सीसी सड़क का निर्माण कराएगी। सड़क का निर्माण पूरा होने पर लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

गांव मनिकापुर में सुरेंद्र के खेत से गोलाकुआं की ओर जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर पड़ी हुई है। जगह-जगह सड़क में गहरे गड्ढे हो गए है। गड्ढों के बीच से होकर गुजरने में लोगों को काफी परेशानी होती है। गांव के लालता प्रसाद, विनय शाक्य, पूनम कुशवाह, राजेंद्र कुमार, अनिल बघेल ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है। गड्ढों के बीच से होकर गुजरने में मुश्किलें होतीं है। लोगों ने सड़क बनवाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष से मांग की। लोगों की मांग पर सीसी सड़क निर्माण के लिए जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया। 21 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने बताया कि गांव मनिकापुर में सड़क बनवाए जाने की लोगों ने मांग की सड़क निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed