फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news roadways servics delhi

खुशखबरी: दिल्ली के लिए रोडवेज ने की दो नई बस सेवाएं शुरु

Tue, 28 Mar 2023 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
kasganj news roadways servics delhi
कासगंज। डिपो के बेड़े में सोमवार को नई बसें शामिल हुई। जिन्हें राजधानी दिल्ली के मार्ग पर लगाया गया है। इन बस सेवाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिलेगी। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने संयुक्त रूप से बसों को हरी झंडी देकर दिल्ली के लिए रवाना किया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश को तेजी से प्रगति के पथ पर ले जा रही है। सड़कों और परिवहन पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। नई बसों को डिपो में शामिल कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोडवेज की बेहतर सेवाओं को पहुंचाने का प्रयास जारी है। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि सरकार जनता के हित के लिए कार्यों को कर रही है। नई बसों के शामिल होने पर यात्रियों को सुविधाएं बढ़ेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों को दिल्ली से जोड़ने के लिए दोनों बसों का दिल्ली मार्ग पर लगाया गया है।
विज्ञापन

30 गांव जुड़ जाएंगे सीधे राजधानी दिल्ली से
जो नई बस सेवाएं दिल्ली के लिए शुरु की गई है। उनसे उनसे लगभग 30 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को सीधे दिल्ली के लिए बस मिल जाएगी। एक बस हीरापुर उद्दैनपुर से दिल्ली के लिए जाएंगी। इस मार्ग पर हीरापुर उद्दैनपुर के अतिरिक्त मोहनपुर, अमांपुर, सिढ़पुरा कस्बा सहित आस-पास के गांवों के ग्रामीणों को लाभ होगा। वहीं एक बस धुमरी व दिल्ली के मध्य चलेगी। इस मार्ग पर धुमरी के अतिरिक्त सरावल, नीबउआ सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीणों को सीधे दिल्ली के लिए बस सेवा मिल जाएगी। इस दौरान डिपो प्रभारी बृजेश कुमार, शमसुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह है समय सारिणी
बस संख्या यूपी78 एचटी 5133 सुबह 8:30 बजे कासगंज डिपो से रवाना होगी। उद्दैनपुर 9:45 बजे पहुंचेगी, यहां 10:30 बजे रवाना होकर कासगंज पहुंचेगी। यहां से 12:30 रवाना होकर दिल्ली 18:00 बजे पहुंचेगी। वापिसी में दिल्ली से 21:30 बजे कासगंज के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:00 बजे कासगंज पहुंचेगी। यहां से 3:45 बजे रवाना होकर 5:00 बजे उद्दैनपुर और वहां से रवाना होकर 6:45 बजे कासगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस संख्या यूपी78 एचटी 5155 वाया अतरौली दिल्ली पहुंचेगी। यह बस सुबह डिपो से 9:00 बजे धुमरी के लिए रवाना होगी। धुमरी 11:00 पर पहुंचेगी। यहां 11:30 रवाना होकर कासगंज, अतरौली होते हुए 19:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से 20:00 बजे रवाना होकर धुमरी अगले दिन सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी। वहां से फिर 6:00 बजे रवाना होकर कासगंज 7:30 बजे पहुंचगी। वर्जन: दो बसें डिपो को मिली हैं। इनका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को देने के लिए एक बस को उद्दैनपुर-दिल्ली और दूसरी को धुमरी-दिल्ली मार्ग पर लगाया गया है। - संजीव कुमार, एआरएम कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed