फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news road accident death

Agra News: डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Sun, 24 Aug 2025 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
kasganj news road accident death
फोटो27मृतक शाकिर अली का फाइल फोटो।
सहावर। गंजडुंडवारा रोड पर एगमा गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार उछलकर दूर खेत में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला झंडा पीर निवासी शाकिर अली (35) की गांव सेवनपुर में दुकान थी। वह शनिवार की रात 10 बजे दुकान बंद करके रोज की तरह बाइक से घर आ रहे थे। गंजडुंडवारा रोड पर एगमा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शाकिर बाइक से छिटक कर सड़क से दूर खेत में जा गिरे। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से फरार हो गया। रोड पर राहगीरों की भीड़ लग गई। किसी राहगीर ने फोन कर हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान शाकिर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शाकिर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। रविवार की सुबह युवक को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed