फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news rain waterlodging

Agra News: एक घंटे की बारिश में ताल तलैया बनी सड़़कें

Sun, 13 Jul 2025 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
kasganj news rain waterlodging
अमांपुर में ​ारिश के बाद हुए जलभराव के बीच से होकर गुजरते लोग। - फोटो : संवाद
कासगंज/गंजडुंडवारा/सोरोंजी/अमांपुर/पटियाली। जिले में दोपहर के समय तेज हवा के बीच हुई एक घंटे तक हुई जमकर बारिश ने सड़कों को ताल-तलैया में बदल दिया है। जलभराव हो जाने से लोगों को दिक्कतें हुई। पारे में गिरावट आ जाने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया। इससे न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरकर 26 डिग्री पर आ गया। ठंडी हवा के झोंके लोगों को सुकून दिलाते रहे। दोपहर के समय भी अधिकतम पारा 31 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। दोपहर 3 बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश शुरू होते ही पटरी व ढकेल पर सामान बेचने वाले विक्रेताओं ने अपना सामान या तो समेटना शुरू कर दिया या फिर तिरपाल से ढकने लगे। बारिश के चलते सोरों गेट मार्ग पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागम में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में 3 बजे से तेज मूसलाधार बारिश हुई। इससे रेलवे रोड, एटा रोड, कादरगंज रोड, सब्जी मंडी, टीन बाजार, थाना रोड, मोहनपुर रोड, हनुमान गड़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, सर्राफा बाजार में पानी भर गया। इससे लोगों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमांपुर में भी तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई। इससे क्षेत्र की कई बस्तियों में पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत हुई। तीर्थ नगरी में लगभग 45 मिनट तक अच्छी बारिश होने हुए जलभराव से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मक्का की फसल भीगी
सिढ़पुरा। क्षेत्र में दोपहर के समय तेज बारिश हुई। किसानों ने अपनी मक्का की फसल को सूखने के लिए डाल रखा था। बारिश होते देख किसान अपनी फसल को ढकने में जुट गए। इस बीच किसानों की फसल भीग गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई।

जलभराव से होकर गुजरे कावड़िया
कासगंज। बारिश के दौरान शहर के सोरोंगेट क्षेत्र में जलभराव हो गया। इससे कांवडियों को भी दिक्कतें हुई। काफी संख्या में कांवडिया गंदे पानी से होकर अपने गंतव्य को जाते देखे गए।


कांग्रेस की बैठक स्थगित
कासगंज। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि गंजडुंंडवारा संगठन अभियान के तहत बैठक आयोजित होनी थी, लेकिन बारिश हो जाने के बाद इस बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed