फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS PDA MEETING

Agra News: सपा हमेशा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के सम्मान की लड़ाई लड़ेगी

Thu, 10 Apr 2025 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS PDA MEETING
समाजवादी पार्टी की बैठक में संबो​धित करते जिलाध्यक्ष विक्रम यादव । - फोटो : विज्ञ​प्ति
कासगंज। समाजवादी आंबेडकर वाहिनी पीडीए स्वाभिमान स्वमान समारोह का आयोजन बीनपुर कला में किया गया। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को बीजेपी की सरकार हटाने की भावना रखती है। इस लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश में समतामूलक, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक लोगों को सरकार रोजगार नहीं दे रही। संसद में डॉ. आंबेडकर का अपमान किया गया। सपा हमेशा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के सम्मान की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ेगी।
विज्ञापन

जिला महासचिव विनय कुशवाह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण का कार्य किया। उनके हक की लड़ाई लड़ी। अब भाजपा सरकार शिक्षा, बेरोजगारी पर बात ही नहीं करती। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा पिछली सरकार में किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की और पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक लोगों से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सपा से रेशमा देवी शाक्य शाक्य, बाबा साहब वाहिनी के जिला अध्यक्ष हरीश प्रधान, जिला सचिव प्रमोद यादव, बहोरी लाल जाटव, शिव सिंह शाक्य,सोनू सोलंकी, सकील, धीरज यादव, राजनेश यादव, जगदीश यादव, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed