फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS NETHRA DAM FLOOD

Agra News: नेथरा पर बांध की मरम्मत की गई, आसपास के खेतों में भी हो रहा कटान

Mon, 19 Aug 2024 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS NETHRA DAM FLOOD
कासगंज/गंजडुंडवारा। उतरती गंंगा की धारा ने पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव नेथरा के कच्चे बांध को कटान का शिकार बनाया। जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग ने बांध की मरम्मत का कार्य सीसी बैग वायर क्रेट के साथ लगाकर किया है। फिलहाल बांध पर कटान रुका है, लेकिन गंगा की धारा बांध के आसपास के इलाकों पर प्रहार कर रही है और मिट्टी का कटान हो रहा है। बगवास, नगला खंदारी सहित अन्य गांव भी संवेदनशील स्थिति में हैं। कटान पीड़ित बरौना के बाद अब यह दूसरा संवेदनशील स्थान बन गया है।
विज्ञापन

कटान पीडि़त बरौना गांव में कटान रोकने के लिए तटबंध बनाए गए और नदी की धारा का रुख परिवर्तित किया गया। अब नदी की धारा का दबाव जहां उत्तरी किनारे की ओर बड़ा है। वहीं, नेथरा के बांध को गंगा की धारा ने शनिवार की शाम काट दिया। बांध का दस मीटर से अधिक का हिस्सा काफी कट गया, लेकिन गनीमत रही कि पूरा बांध नहीं कटा। इससे नेथरा गांव जल प्लावित होने से बच गया। सूचना पर पटियाली प्रशासन व सिंचाई विभाग सजग हुआ। रात के समय ग्रामीण बांध की निगरानी करते रहे और रेत की बोरियां भरकर बांध पर डालते रहे, जिससे बांध सुरक्षित बना रहे। सुबह सिंचाई विभाग ने काम शुरू करा दिया। सिंचाई विभाग के अभियंता भी मौके पर पहुंचे और गैवियन क्रेट के साथ रेत की बोरियां लगवाई। बांध में कोई सामान्य कटान नहीं हुआ। यह कटान गंगा की धारा ने किया। गंगा की धारा का दबाव बगवास, नगला खंदारी, नेथरा व आस पास के गांव की ओर लगातार बना हुआ है। कटान की संवेदनशीलता को देखते हुए सिंचाई विभाग ने निगरानी बढ़ाई है। क्योंकि गंगा की धारा कटान तेज कर सकती है। इसको लेकर ग्रामीण चिंतित होने लगे हैं। फिलहाल बांध की मरम्मत होने से नेथरा के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


क्या बोले ग्रामीण-
- गंगा की धारा गांव की ओर कटान करने लगी है। कटान रोकने के लिए अब बड़े बांध की जरूरत है। पिछले साल से ही यहां धारा का दबाव बना हुआ है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया- दयाराम
विज्ञापन
विज्ञापन


- बाढ़ और कटान की आपदा के लिए नेथरा, नगला खंदारी, बगवास सहित आस पास के इलाके संवेदनशील होते जा रहे हैं। गंगा की धारा लगातार कटान कर रही है- सतवीर
- गंगा पर पक्के बांधों की जरूरतर है। गंगा की धारा ने नेथरा बांध को इस बार काट दिया है और आस पास के इलाके में भी कटान की स्थित बन रही है। यहां कटान रोकना जरूरी है। अन्यथा बरौना जैसे हालात यहां बनने में देर नहीं लगेगी- रोहनलाल, पूर्व प्रधान, खंदारी


- नेथरा बांध पर कटान रोका गया है, लेकिन गंगा की धारा नगला आस पास के गांव के खेतों में कटान कर रही है। इसकी रोकथाम के लिए प्रबंध किए जाएंगे। धारा का रुख गांव की ओर बना हुआ है- खूब सिंह, एसडीओ, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed