फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,nagar palika kasganj,clock tower kasganj,clock tower,clock tower construction

धीमी गति से हो रहा घंटाघर का निर्माण, मार्ग पर आवागमन में हो रही परेशानी

Wed, 21 Jul 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
kasganj news,nagar palika kasganj,clock tower kasganj,clock tower,clock tower construction
कासगंज के अमांपुर में बारहद्वारी पर घंटाघर के निर्माण के चलते लगा मिट्टी का ढेर मार्ग सकरे पर होन - फोटो : KASGANJ
अमांपुर। कस्बे के बारहद्वारी पर घंटाघर का निर्माण तीन माह में पूरा किए जाने का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक 15 फीसदी ही कार्य हो सका है। वहीं मार्ग पर मिट्टी ओर निर्माण सामग्री पड़े होने से मार्ग सकरा हो गया है, इससे लोगों को आवागमन में परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन

पिछले आठ दिन से निर्माण कार्य बंद है। निर्माण सामग्री बारहद्वारी पर पड़ी हुई हैं।
जिससे बालू और मिट्टी के उड़ने से वहां के दुकानदारों को खासी परेशानी होती है। बारिश के बाद कीचड़ होने से राहगीरों की दिक्कतें और बड़ी हैं। आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। लोगों का कहना है कि शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को अधिक समय तक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कस्बा निवासी विमल अग्रवाल, व्यापारी मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ सहित अन्य लोगों ने निर्माण कार्य समय से पूूर्ण कराए जाने की मांग नगर पंचायत अध्यक्ष की है।
विज्ञापन

बारिश का मौसम चल रहा है। बारिश के थमते ही कार्य को तेजी से शुरु कराया जाएगा। ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य को समय से पूरा करें। गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा रही है। - चांद अली, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed