फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news murder over favda

Agra News: फावड़े के विवाद में ईंट मारकर की थी युवक की हत्या

Sun, 24 Aug 2025 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
kasganj news murder over favda
फोटो06मृतक युवक राजीव का फाइल फोटो
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव चंदवा में बीते शनिवार को पेयजल पाइप लाइन का गड्ढा भरने के दौरान फावड़े के लिए दो पक्षों में हुए विवाद के बाद राजीव की ईंट मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में गांव के पूर्व राशन डीलर राजेंद्र प्रसाद और उसके बेटे योगेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव चंदवा में पेयजल पाइप लाइन बिछाने के बाद शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क के गड्ढे को भरने का काम चल रहा था। इस दौरान मजदूरों ने गांव के योगेश से काम करने के लिए फावड़ा ले लिया। कुछ देर बाद योगेश ने मजदूरों से फावड़ा वापस छीन लिया।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले शिव सिंह ने बताया कि उसके भाई राजीव ने मजदूरों का पक्ष लेते हुए योगेश से फावड़ा लौटाने के लिए कह दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोपहर में ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया लेकिन देर शाम योगेश अपने पिता पूर्व राशन डीलर राजेंद्र प्रसाद के साथ राजीव से दोबारा गाली-गलौज कर विवाद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव सिंह का आरोप है कि इस दौरान पिता-पुत्र ने उनके भाई राजीव पर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ प्रहार किए। सिर में गंभीर चोट लगने से राजीव की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में राजीव के परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रात में फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। सदर सीओ आंचल चौहान ने परिजन व पुलिस कर्मियों से घटना के बारे में जानकारी ली। आरोपी योगेश व उसके पिता राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed