{"_id":"640b6eff877c3d91770875a5","slug":"kasganj-news-malgodaun-crosing-leakage-kasganj-news-c-25-1-86210-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाटर पाइप लाइन हो रही लीकेज, सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाटर पाइप लाइन हो रही लीकेज, सड़क पर बह रहा पानी
विज्ञापन
कासगंज। मालगोदाम चौराहा पर विद्युत पोल के नीचे वाटर पाइप लाइन लीकेज हो गई है। इससे पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं, लीकेज होने के कारण विद्युत पोल नीचे से कमजोर होकर गिरने की आंशका बनी हुई है। पोल गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है।मालगोदाम चौराहा पर विद्युत पोल लगा हुआ है। इसके नीचे से गुजर रही वाटर पाइप लाइन लीकेज हो गई हैं। जब भी नलकूप चलता है पानी लीकेज पाइप लाइन से होकर सड़क पर बहने लगाता है। पानी के बहने के कारण सड़क पर भर रहा है। इसके कारण राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। दो पहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से पानी बह रहा है। पालिका के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। वहीं, विद्युत पोल का आधार पर भी कमजोर रहा है। इससे पोल के गिरने की आशंका बनी हुई है। मुकेश कुमार, पप्पू, राजवीर, नीरेश, विष्णु आदि ने पाइप लाइन को ठीक कराने की मांग की है।
वर्जन:
वाटर पाइप लाइन लीकेज होने की जानकारी नहीं थी। अब जानकारी हुई तो लीकेज को अतिशीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा। - हर्षवर्धन, जेई जलकल, नगर पालिका कासगंज।
विज्ञापन
वर्जन:
वाटर पाइप लाइन लीकेज होने की जानकारी नहीं थी। अब जानकारी हुई तो लीकेज को अतिशीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा। - हर्षवर्धन, जेई जलकल, नगर पालिका कासगंज।