फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS MALERIYA THREE POSITIVE

Agra News: जिले में तेजी से फैल रहा मलेरिया, तीन मरीज मिले

Mon, 19 Aug 2024 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS MALERIYA THREE POSITIVE
कासगंज। जिले में मलेरिया तेजी से पैर पसार रहा है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में आए तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित किया गया। मेला में मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

जिले के दो नगरीय व 29 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए। 1073 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 493 पुरुष, 367 महिलाएं व 213 बच्चे शामिल रहे। बुखार के 40 मरीज आए। इनमें से 18 मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले। इनकी जांच की गई। जांच में तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। लगातार तीसरे रविवार को मेला में मलेरिया के मरीज मिले। इनके अलावा आंखों की समस्या के चार मरीज, शुगर के 27 मरीज मिले। टीबी के लक्षण के छह मरीज आए। रक्त अल्पता के चार मरीज, हायपर टेंशन के नौ मरीज पहुंचे। 24 महिलाओं ने अपनी प्रसव पूर्व जांच कराई। 14 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed