कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में मलेरिया तेजी से पैर पसार रहा है। आरोग्य मेला में आए बुखार पीड़ित मरीजों में 8 मरीज मलेरिया संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 6 गंगागढ़ में तथा 2 खैरपुर क्षेत्र में मिले हैं।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 116 मरीज पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा ने बुखार, त्वचा, पेट से जुड़ी बीमारियों आदि के मरीजों का उपचार किया। इस दौरान फार्मासिस्ट नवीन कुमार, एलटी देव प्रकाश, सुरेंद्र, सूर्य प्रताप, एएनएम रेखा, मानसिंह प्रदीप आदि मौजूद रहे। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में 109 मरीज आए। बुखार, सांस, त्वचा, पेट रोग सहित अन्य बीमारियों के मरीज पहुंचे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम मंगला ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, स्टाफ नर्स शिल्पी सहाय, एएनएम ललिता गौतम, शिल्पी यादव, नीतू यादव, सपोर्ट स्टाफ कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा बाज नगर, गंगागढ़, रेखपुर, नमैनी, नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, बीनपुर कलां, सूरतपुर, सैलई सहित 34 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आरोग्य मेलों का आयोजन हुआ। मेले में बुखार, गैस, लिवर, त्वचा सहित अन्य बीमारियों से प्रभावित होकर मरीज पहुंचे। इसके अलावा शुगर, बीपी की मरीजों ने जांच कराई। गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। 36 केंद्रों पर कुल 1481 मरीज आए। बुखार के 125 मरीजों में से 8 में मलेरिया की पुष्टि हुई।