कासगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टर्स स्टेडियम सोरों में किया गया। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहावर की बालिकाएं प्रतियोगिता की विजेता बनी।
प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल मैच श्री मुलायम सिंह इंटर काॅलेज, भिदौनी व एटीबी पब्लिक स्कूल, अथैया के मध्य खेल गया। इसमें श्री मुलायम सिंह इंटर काॅलेज की टीम ने (11-9) से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोरों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका, सहावर के मध्य खेल गया, इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सहावर की टीम ने (8-6) से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका, सहावर व श्री मुलायम सिंह इंटर काॅलेज, भिदौनी के मध्य खेल गया। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की टीम ने 4-3 से मैच जीत कर फाइनल विजेता बनी। श्री मुलायम सिंह इंटर काॅलेज भिदौनी की टीम उपविजेता बनी। तृतीय स्थान एटीबी पब्लिक स्कूल की टीम ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में राजेंद्र सिंह, नीलेश चैहान, यादराम, अजय पाल, दीन दयाल सिंह, मुनेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, फुरकान अली, सोमेंद्र सिंह व भारतेंदु कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर, ब्रजेश कुमार यादव, शिल्पी, नरेंद्र कुमार, मुन्ना लाल, राजकुमार, जुगेंद्र कुमार, विनोद कुमार, राहुल कुमार, अवधेश कुमार, अनीता सिंह, राजकुमारी आदि उपस्थित रहे।