{"_id":"63791cc4f2765d5f52003613","slug":"kasganj-news-kasganj-news-agr554082730","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी में रिपोर्ट, तीन आरोपी नामजद, पुलिस ने एक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी में रिपोर्ट, तीन आरोपी नामजद, पुलिस ने एक को भेजा जेल
विज्ञापन
सोरोंजी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली इलाके में फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोन देने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की गई है। बाद में जेल भेज दिया गया।
धोखाधड़ी का यह मामला सहावर के मोहल्ला कुरैशी निवासी नूर आलम ने दर्ज कराया है। उन्होंने तीन लोगों को नामजद किया है। आरोपी अनिल सक्सेना सोरोंजी के मोहल्ला बदरिया का रहने वाला है। उसके साथ मध्यप्रदेश के विजेंद्र और मुरादाबाद के आकाश को नामजद किया गया है। नूर आलम का कहना है कि आरोपी समूह बनाकर जरूरतमंद लोगों को लोन देेने का लालच देते थे। लोन की फाइल के नाम पर 2-2 हजार रुपये वसूले जाते थे। लोन किसी को नहीं दिया जाता था। अब तक आरोपी तमाम लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाकर लाखों रुपये ठग चुके हैं। नूर आलम ने बताया कि आरोपी नैनी फाइनेंस लिमिटेड के नाम से यह धोखाधड़ी कर रहे हैं। फाइनेंस कंपनी का कोई अता पता नहीं है।
धोखाधड़ी के आरोपी अनिल सक्सेना को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की गई। बाद में जेल भेज दिया गया। दो अन्य वांछितों की पुलिस तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल, 270 रुपये और फाइनेंस कंपनी के नाम के फॉर्म, भरे हुए फॉर्म, आधार कार्ड की प्रतियां, बैंक पासबुक की प्रतियां आदि बरामद हुई हैं।