{"_id":"6372841232a7db1129347e30","slug":"kasganj-news-kasganj-news-agr5535119104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: टनकपुर-मथुरा के बीच 31 दिसंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, पहले 15 नवंबर तक चलाई जानी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: टनकपुर-मथुरा के बीच 31 दिसंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, पहले 15 नवंबर तक चलाई जानी थी
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने टनकपुर-मथुरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का समय अब 31 दिसंबर तक बढ़ाया है। पहले इसे 15 नवंबर तक चलाया जाना था।
टनकपुर-मथुरा के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 अक्तूबर से शुरू किया गया था। इसे 15 नवंबर तक चलाया जाना था। यात्रियों की संख्या पर्याप्त रहने से रेलवे ने ट्रेन के समय को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन संख्या 05061 प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को मथुरा से चलती है। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 5062 टनकपुर से चलती है। यह ट्रेन अब 31 दिसंबर तक चलेगी। रेलवे ने स्टॉपेज नहीं बढ़ाए हैं।
इज्जतनगर मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि टनकपुर-मथुरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की अवधि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई गई है। यह अब 31 दिसंबर तक संचालित की जाएगी। इसका यात्रियों को लाभ मिलेगा।