फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

नगर निकाय चुनाव: नहीं होगा रैपिड सर्वे, 2017 के डाटा से तय होगा आरक्षण

Thu, 03 Nov 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
kasganj news
कासगंज। नगर निकाय चुनाव में आरक्षण निर्धारण के लिए इस बार रैपिड सर्वे नहीं होगा। 2017 के डाटा से ही आरक्षण तय होगा। चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। निकायों में पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के चलते नई जनगणना नहीं हो सकी है। 10 सालों में जिले की जनसंख्या में लगभग 6 लाख का इजाफा होने का अनुमान है। निकाय के चुनाव में पिछड़ी जाति व अनुसूचित जाति एवं महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण होता है। चुनाव से पहले रैपिड सर्वे कराया जाता है। इससे कि पिछड़ी और अनुसूचित जाति का आंकड़ा सामने आ सके। इसी के मुताबिक उनके लिए सीटें आरक्षित की जा सकें। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव के दौरान सर्वे कराया गया था।
विज्ञापन

इस बार आरक्षण निर्धारित करने के लिए रैपिड सर्वे उन्हीं निकायों में होगा, जिनमें ग्राम पंचायतों को शामिल कर नए वार्ड बनाए गए हैं। जिले में किसी भी निकाय में ग्राम पंचायतों को शामिल नहीं किया गया है। इससे जिले के निकायों में वर्ष 2017 के चुनाव में कराए गए सर्वे के आधार पर ही आरक्षण निर्धारित होगा। शासन के निर्देशों को देखते हुए निकायों में इस कार्य को तेजी से निपटाया जा रहा है। कुछ निकायों में काम पूरा भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायों का आरक्षण वर्ष 2017 के सर्वे के आधार पर किया जाएगा। पुराने रिकार्ड को संग्रहित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसे शासन को भेजने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। -धर्मराज सिंह, ईओ, नगर पालिका कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed