फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

सांझ ढलते ही जहरीली हो गई हवा, 280 तक पहुंच गया एक्यूआई

Thu, 03 Nov 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
kasganj news
कासगंज में धुंध छाने पर शाम के समय वाहन की लाइट जलाकर गुजरते लोग। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सांझ ढलने के साथ जिले की आवोहवा जहरीली हो गई। देर रात तक एक्यूआई बढ़कर 280 पर पहुंच गया। इससे चालकों को वाहन चलाते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

सुबह से वातावरण में धुंध छाने लगी थी। सुबह 6 बजे के समय एक्यूआई 161 पर रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। दिन चढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर घटना शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे एक्यूआई घटकर 148 के स्तर पर आ गया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। धुंध कम हो जाने से धूप खिलने लगी। दोपहर 3 बजे के बाद फिर धुंध की परत चढ़ने लगी। इस समय एक्यूआई 200 के आंकडे़ तक पहुंच गया। इसके बाद आंकड़ा लगातार बढ़ता चला गया।
विज्ञापन

सांय छह बजे तक एक्यूआई 260 के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद लोगों को दिक्कतें बढ़ गईं। आंखों में जलन होने लगी। वाहन चालक भी परेशानी महसूस करने लगे। मध्य रात्रि को आंकड़ा 280 तक पहुंच गया। इससे धुंध छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
-अधिक प्रदूषण होने पर घर से बाहर जाने से बचें।
- मास्क लगाएं या गीला रुमाल मुंह पर बांधें।
- इन्फ्लूएंजा वैक्सीन लगवाने का ध्यान रखें। इससे कि प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहे।
- गले में खराश महसूस होने पर स्टीम लें। गरारे करें।
’ पानी के साथ-साथ अन्य शीतल पेयों का सेवन करते रहें।
-बाइक चलाते समय आंखों पर चश्मा लगाएं।
-आंखों में जलन महसूस होने पर पानी से धोएं।
्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed