फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

कासगंज : सोते रहे घरवाले, नकदी और जेवर ले गए चोर

Thu, 20 Oct 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
kasganj news
कासगंज: चोरी के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरों थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार की रात चोर दीवार फांद कर घर में घुस गए। यह नकदी और जेवर चुरा ले गए। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकान स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सियारपुर गांव के सतेंद्र के घर में बुधवार देर रात घर के पीछे की दीवार पर चढ़ कर चोर अंदर घुस गए। इस दौरान घर के सभी लोग अलग-अलग कमरे में सोये हुए थे। चोर एक कमरे से बक्सा और सूटकेस उठाकर छत पर ले गए। चोरों ने बक्से और सूटकेस में रखे 1.5 लाख रुपये और जेवर निकाल लिए। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो घर के अंदर सामान तितर-बितर देखने के बाद घटना की जानकारी हुई। कमरे से बक्सा और सूटकेस गायब थे। ढूंढने पर दोनों छत पर मिले। इनके ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम, डॉग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सतेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर सोने की पांच अंगूठी, दो चेन, झुमके, पायल आदि जेवर और 1.5 लाख रुपये नकद ले गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार चौहान ने बताया कि चोरी की सूचना पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed