फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news kanver yatra

Agra News: भोलेनाथ की चली सवारी, हर उम्र पर आस्था भारी...

Mon, 28 Jul 2025 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
kasganj news kanver yatra
लहरा गंगाघाट से कांवड़ में पिता श्रीराम व बालिका खुशबू को बैठाकर ले जाते ब्राहिमपुर मोहनपुरा के - फोटो : संवाद
सोरोंजी (कासगंज)। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पिछले 24 घंटे में दो लाख से अधिक कांवड़ियों के कांवड़ भरकर ले जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। लहरा, कछला गंगाघाट से लेकर कासगंज-एटा, कासगंज-सिकंदराराऊ और कासगंज-अतरौली मार्ग पर पूरे दिन कांवड़ियों की कतारें लगी रहीं। कांवड़िये भोलेनाथ की विभिन्न झांकियां निकालते हुए कांवड़ भरकर ले गए। शिव साधना में श्रद्धालुओं की उम्र कोई बाधा नहीं थी। 12 वर्ष की आयु से लेकर 70-72 वर्ष की आयु के लोग कांवड़ भरकर ले जा रहे थे। बाल कांवडि़यों में जहां उत्साह नजर आ रहा था। वहीं महिला व पुरुष कांवड़िये शिव की भक्ति में रंगे नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार से ही कांवड़ भरने के लिए कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी थी। शनिवार की रात लहरा व कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों का जबरदस्त सैलाब दिखाई दे रहा था। जितने कांवड़िये कांवड़ भरने पहुंच रहे थे उससे अधिक कांवड़िये कांवड़ भरकर लौट रहे थे। लगातार शनिवार की रात यह सिलसिला चलता रहा। यही हाल रविवार को गंगाघाट पर नजर आया। शाम होते होते कांवड़ियों की टोलियों की संख्या बढ़ती जा रही थी। पूरी रात कांवड़िये निकलते रहे। शाम को डाक कांवड़िये अच्छी तादात में निकले। लहरा गंगाघाट से लेकर नदरई तिराहे तक कांवड़ियों की धूम एक साथ नजर आ रही थी। वहीं नदरई तिराहे से कांवड़ियों की टोलियां अपने अपने मार्गों की ओर बढ़ रहीं थीं। शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के कांवड़िये एटा मार्ग से गुजर रहे थे तो सिकंदराराऊ हाथरस के कांवड़िये बरेली-मथुरा मार्ग पर होकर निकल रहे थे। शिवभक्ति की धूम बनी रही। पूरा वातावरण शिवमय नजर आ रहा था। हर ओर भोलेनाथ व गंगा मईया के जयकारे सुनाई दे रहे थे। आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस जनपद के बड़ी संख्या में लोग कांवड़ भरकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


आकर्षक झांकियों के साथ निकली कांवड़े
सोरोंजी। कांवड़ियों पर शिवभक्ति का रंग छाया हुआ था। तमाम कांवड़िये अलग अलग तरह की कांवड़े ले जाते नजर आए। फिरोजाबाद, आगरा के तमाम कांवड़िये शिवपार्वती की मूर्तियों के साथ कांवड़ निकालते नजर आ रहे थे। कोई रथ खींचकर कांवड़ ले जा रहा था तो कोई पालकी कांवड़ बनाकर कांवड़ ले जा रहा था। इसके अलावा कलश कांवड़ व डाक कांवड़ व कांधे की कांवड़ बहुतायत लोग लेकर जा रहे थे। कांवड़ों के अलग अलग प्रकारों से कांवड़ यात्रा सतरंगी बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 कांवड़ियों की टोली पहुंची कांवड़ भरने
कासगंज। फिरोजाबाद के तीन सौ कांवड़ियों की टोली कछला गंगाघाट से कांवड़ भरने के लिए पहुंची। कांवड़ियों की टोली रथ कांवड़ खींचकर ले जा रही थी। रथ के साथ शिवभक्ति के भजन डीजे पर बज रहे थे और कांवड़िये नाचते गाते चल रहे थे। वहीं एत्मादपुर आगरा के 40 कांवड़ियों की टोली भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की मूर्ति के साथ कांवड़ रथ खींचकर ले गई।

पिता और बेटी को कांवड़ में बैठाकर कराई यात्रा
कासगंज। कांवड़ यात्रा में बहुरंग देखने को मिल रहे हैं। तमाम कांवड़िये श्रवण कुमार की तरह माता पिता को कांवड़ यात्रा करा रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा रविवार को कांवड़ यात्रा में नजर आया। जिसमें ब्राहिमपुर मोहनपुरा के सत्यपाल व राजवीर सत्यपाल राजवीर ब्राहिमपुर मोहनपुरा अपने पिता श्रीराम और बेटी खुशबू को कांवड़ में बैठाकर यात्रा कर रहे थे।


कांवड़ियों की बात-
- पहली बार भाइयों के साथ कांवड़ उठाने आया हूं, भोले की भक्ति की महिमा अपरंपार है। - राजू, अम्बा, मुरैना
- पांच वर्ष से निरंतर सावन मास में कांवड़ में गंगा जल भरकर पैदल ही टोली के रूप में जाते हैं, 125 किमी की पैदल यात्रा भोले भंडारी का गुणगान गाते हुए पूरी करते हैं। - अमित, नगला पोपल, भरतपुर
- भोलेबाबा में गहरी आस्था है। उनके आर्शीवाद से कछला से कांवड़ भरकर लाए हैं। सोमवार को अभिषेक करेंगे। - सूरज पाल सिंह, बिजौली, आगरा।
- हमारी दूसरी कांवड़ यात्रा है। लहरा से जल भरकर लाए हैं। पटना पक्षी विहार के शिव मंदिर में अभिषेक करेंगे। - अर्जुन, सिकंदरपुर, जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed