फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news jwaher nvodya school

Agra News: लाइन में फॉल्ट के चलते बिजली-पानी को तरस रहे थे छात्र

Wed, 30 Jul 2025 01:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
kasganj news jwaher nvodya school
कासगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय थरा चीथरा में पिछले दो-तीन दिन से लाइन में फॉल्ट के चलते बिजली और पानी का संकट बना हुआ था। इसी बात को लेकर सोमवार रात गुस्साए छात्रों ने मैस में जमकर हंगामा किया था। फर्नीचर में तोड़फोड़ की थी। प्रिंसिपल ने छात्रों को वार्ता करके शांत कराया। बुधवार को विद्यालय में सामान्य दिनों की तरह कक्षाएं चलीं। शाम को छात्र मैदान में खेलते हुए नजर आए।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल आरआर सिंह ने बताया कि बीते दिनों आंधी-बारिश में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। इससे एक-दो दिन बिजली और पानी का संकट रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल की भूमिगत केबल में भी कुछ फाल्ट आ जाने से बिजली-पानी की समस्या हो रही थी। इस समस्या से निपटने के लिए विद्यालय में जनरेटर चलवाया जा रहा था। बिजली-पानी को लेकर उपजे संकट के चलते कुछ छात्र नाराज हो गए और सोमवार की रात मैस में आक्रोशित होकर हंगामा कर दिया। उस वक्त वह बाहर थे। बाद में विद्यालय पहुंचकर छात्रों से वार्ता की और उन्हें शांत कराया। विद्यालय में बुधवार को रोजाना की तरह कक्षाएं संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब खाना परोसे जाने के भी लगाए थे आरोप
विद्यालय की मैस में हंगामे के दौरान छात्रों ने खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसे जाने के भी आरोप लगाए थे। पीने का पानी नहीं मिलने समेत अन्य दिक्कतें बताई थी। छात्रों का कहना था कि उन्होंने कई बार इस संबंध में शिकायत की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद ही छात्रों का गुस्सा फूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed