{"_id":"68ab56fc45c4f9f1e20dcb79","slug":"kasganj-news-judo-player-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-136145-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले के 14 जूडो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले के 14 जूडो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन
फोटो24जूडो के राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ी ।स्रोत-विभाग
कासगंज। जूनियर जूडो की अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का दबदबा रहा। बालिकाओं के सभी आठ भार वर्ग में जिले के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। जबकि बालकों के आठ भार वर्ग में छह खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की। सभी 14 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित हो गए।
जिला स्तर पर आयोजित कराए जूडो के ट्रायल में बालक व बालिकाओं के सभी आठ भार वर्ग में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में अपने दांव पेच से सभी को अचंभित कर दिया। इनके दांव पेच के आगे मंडल के अन्य जनपद से आने वाले खिलाड़ी टिक नहीं सके। बालक वर्ग के छह तथा बालिका वर्ग के आठ खिलाडियों को राज्य स्तर के लिए चयनित कर लिया गया। उप जिला कीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 28 से 30 अगस्त तक सहारनपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी
बालक -भार वर्ग
राहुल -55 किग्रा
राम वशिष्ठ-60 किग्रा
मंजेश कुमार-73 किग्रा
अरन राजपूत-81 किग्रा
देव कुशवाह-100 किग्रा
तरूण कुमार 100 + क्रिग्रा
बालिका- भार वर्ग
करिश्मा-44 किग्रा
खुशबू-48 किग्रा
कृतिका-57 किग्रा
गुड़िया- 63 किग्रा
सलौनी-70 किग्रा
चांदनी - 78 किग्रा
महक- 78 किग्रा
दीप्ति- 82 किग्रा