फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news jal shakti mantri

Agra News: गंगा अभी भी खतरे के निशान से ऊपर, पहुंचे जलशक्ति मंत्री

Mon, 18 Aug 2025 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
kasganj news jal shakti mantri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। गंगा में 24 घंटे पूर्व हरिद्वार और बिजनौर बैराज से प्रवाह बढ़ने से गंगा अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि नरौरा बैराज से प्रवाह कम हुआ है लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं पड़ा है।
उधर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी इसके आसार नहीं हैं। फसलों में पानी बढ़ने से फसल सड़ने का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले में आई बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार की शाम जिले में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पटियाली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर बाढ़ आपदा की स्थिति के प्रभाव को देखा और जिला प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। मंत्री सिंह ने नगला हंसी में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री के पैकेट भी प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार बैराज से 10 हजार क्यूसेक और बिजनौर बैराज से 80 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ गया। नरौरा बैराज से पानी का प्रवाह शनिवार के मुकाबले करीब 21 हजार क्यूसेक कम हुआ, लेकिन फिर से नरौरा से प्रवाह बढ़ने की आशंका है। कछला ब्रिज पर गंगा रविवार को भी खतरे के निशान से करीब 20 सेंटीमीटर ऊपर थी।
पटियाली इलाके के मूंजखेड़ा, नगला हंसी, नगला जयकिशन, राजेपुर कुर्रा, नगला तरसी, नगला खंदारी, नेथरा, इंद्राजसनपुर, मेहोला, नवाबगंज नगरिया, टिकुरी गठौरा, कुसौल, जिझोल, पनसोती, अलीपुर भकुरी, रिकहरा, गठैरा, नरदौली पुख्ता सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में आबादी तक पानी भरा है।

वहीं सहावर के अजीतनगर, उलाई, रफातपुर, सहवाजपुर, बमनपुरा, चकरा, नगला ढाव, नगला चोखे सहित तमाम इलाकों में खेतों व आबादी में पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी अभी नहीं हो पाई है। खेतों में हजारों हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाजरा, मक्का, धान आदि की फसलों में पानी भरा हुआ है इससे फसलों के सड़ने की आशंका बनी हुई है। नरदौली के लव कुमार ने बताया कि अभी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। अभी भी पानी भरा हुआ है। खेतीबाड़ी को काफी नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed