{"_id":"68ab5908b41df4ac8e02dc72","slug":"kasganj-news-homeguard-suicide-kasganj-news-c-175-1-agr1054-136131-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कमरे में फंदे पर लटका मिला होमगार्ड का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कमरे में फंदे पर लटका मिला होमगार्ड का शव
विज्ञापन
फोटो04मृतक होमगार्ड देवेंद्र का फाइल फोटो।
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी में रविवार तड़के होमगार्ड का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आवास विकास कॉलोनी में महाराणा प्रताप पार्क सेक्टर-2 निवासी होमगार्ड देवेंद्र (45) का शव रविवार की सुबह 4:30 बजे घर पर कमरे में फंदे पर लटका मिला। पत्नी विनीता ने शव फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर अन्य परिजन भी जाग गए और दौड़कर कमरे में पहुंच गए। होमगार्ड की मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि होमगार्ड की फंदा लगाने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। होमगार्ड देवेंद्र के बड़े भाई मनोज कुमार निवासी गांव पिलखुनी निवासी सिढ़पुरा ने बताया कि उसके भाई देवेंद्र की ड्यूटी ट्रेजरी में चल रही थी। उसकी 2006 में होमगार्ड के पद पर भर्ती हुई थी। वह पत्नी व दो बच्चों के साथ आवास विकास कॉलोनी में रहता था। बड़ा बेटा प्रशांत (17) और बेटी पलक (14) की है। उसकी मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मां मायादेवी, पत्नी विनीता सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद