फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news home guard died

Agra News: होमगार्ड की बिगड़ी तबीयत, मौत

Wed, 30 Jul 2025 01:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
kasganj news home guard died
कासगंज। सहावर क्षेत्र के गांव चांड़ी में मंगलवार की सुबह होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव चांड़ी निवासी अतिराज सिंह (50) सहावर कोतवाली में होमगार्ड थे। उनके बड़े बेटे धर्मवीर ने बताया कि पिता सोमवार की रात सोरोंजी क्षेत्र के प्रहलादपुर से कांवड़ ड्यूटी करके घर आए थे। मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे शौच के लिए गए थे। वापस लौटने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड की मौत की सूचना परिजन ने पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक होमगार्ड के बारे में परिजन से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होमगार्ड की मौत के बाद उसकी पत्नी सावित्री सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि होमगार्ड के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed