फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news historical museum

Agra News: महाभारतकालीन संस्कृति से रूबरू कराएगा म्यूजियम

Sat, 30 Aug 2025 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
kasganj news historical museum
फोटो30कासगंज में प्रशासन के द्वारा संग्रहित की गईं महाभारतकालीन मूर्तियां। स्रोत-जिला प्रशासन
कासगंज। जिले में मानव सभ्यता के लौह कालीन व कांस्य कालीन प्रमाण मिल चुके हैं। महाभारत काल के राजा द्रुपद का किला प्राचीन प्रमाणों का एक हिस्सा है। सोरोंजी शूकरक्षेत्र की धरा भगवान विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वराह की भूमि के रूप में जानी जाती है। अब इन प्राचीन पौराणिक सभ्यता और संस्कृति के प्राचीन प्रमाण जिले में बनने वाले म्यूजियम में इसी वर्ष नजर आएंगे। इससे लोग यहां की प्राचीन सभ्यता के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के विकास भवन परिसर में प्रस्तावित म्यूजियम के निर्माण को शासन स्तर से मंजूरी मिल चुकी है। अनुपूरक बजट में धन आवंटित होना है। जिला प्रशासन लगातार इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए शासन में पैरवी कर रहा है। प्रशासन जिले के विभिन्न स्थानों से जहां तहां मिली मूर्तियों का संग्रह करा चुका है। अब तक 36 महाभारतकालीन व अन्य प्राचीन मूर्तियां संग्रहित की जा चुकी हैं। जिला प्रशासन के प्रस्ताव को मई माह में मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग के माध्यम से इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया। शासन से इसकी मंजूरी हो चुकी है। करीब 12 करोड़ की लागत से म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को जिले की प्राचीन संस्कृति और इतिहास के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


- जिले के म्यूजियम निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृत कर दिया है। इस संबंध में पर्यटन विभाग से जानकारी मिल चुकी है। शासन से अनुपूरक बजट में आगामी माह में धन अवमुक्त होने की आशा है। म्यूजियम का निर्माण एक महत्वाकांक्षी योजना है। -प्रणय सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed