{"_id":"68360e3fd99d772dff01956d","slug":"kasganj-news-gangrape-asuced-no-jamanat-kasganj-news-c-175-1-kas1001-132465-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गैंगरेप के दस आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गैंगरेप के दस आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अखिलेश वर्मा उर्फ अखिलेश प्रताप उर्फ एपीएस उर्फ गब्बर को गैंग लीडर बताते हुए दस आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
पिछले माह 10 अप्रैल को आरोपियों ने नाबालिग को उसके मंगेतर के सामने आरोपियों ने गैंगरेप का शिकार बनाया और धन की वसूली की। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ की सूचना पर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस सक्रिय हुई आर संगीन धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। इस मामले के सभी आरोपी जिला जेल में बंद हैं। अब पुलिस ने इस मामले के गैंगलीडर एपीएस निवासी दुर्गाकॉलोनी के अलावा योगेश उर्फ ब्लॉक प्रमुख उर्फ दरोगा निवासी ग्राम मेमड़ी, सोनू उर्फ सत्यपाल निवासी हिम्मतपुर सई, अमित कुमार निवासी तैय्यबपुर, सोनू कुमार निवासी हिम्मतपुर सई, बृजेश कुमार निवासी नगला थान, अजय कुमार निवासी आरडीएच कॉलोनी गल्ला मंडी, मनोज निवासी मेमड़ी, प्रेमपाल निवासी प्रतिभा कॉलोनी अलीगढ़ एवं रूपेंद्र निवासी कंचन नगर अलीगढ़ के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया गया है।
5 दिन पूर्व मिली थी 5 आरोपियों को न्यायालय से जमानत
कासगंज। गैंगरेप के 5 आरोपियों को पॉक्सो न्यायालय से 23 मई को जमानत मिली थी। जमानत की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस भी सक्रिय हो गई। गैंगलीडर अखिलेश उर्फ एपीएस, अमित, सोनू उर्फ सत्यपाल, रिंकू व सोनू कुमार को न्यायालय से जमानत मिल गई थी। पांचों आरोपियों को दो दो लाख रुपये के निजी मुचलके व इतनी धनराशि के दो दो स्थानीय बंध पत्र जम कराने के न्यायालय ने निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय ने यह भी प्रतिबंध लगाया कि वह बिना अनुमति के जिले की सीमा से बाहर नहीं जा सकेंगे और पासपोर्ट भी न्यायालय में जमा करना होगा, लेकिन आरोपी जमानत होने के बाद जेल से रिहा नहीं हो पाए। वहीं पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
वर्जन-
- गैंगरेप मामले में दस आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है- आंचल चौहान, सीओ सिटी