फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news fertilizer bku

Agra News: किसानों को खाद न मिलने से भाकियू स्वराज में आक्रोश

Wed, 13 Aug 2025 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
kasganj news fertilizer bku
फोटो52​कासगंज में विकास भवन पर धरना देते भाकियू स्वराज कार्यकर्ता। स्रोत-विज्ञ​प्ति - फोटो : केएनआईपीएसएस में कार्यक्रम।
कासगंज। जिले में किसानों को खाद न मिलने से भारतीय किसान यूनियन स्वराज कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने सहकारी समितियों के सचिवों पर खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाकर विकास भवन पर धरना दिया। किसान यूनियन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर जिला कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
विज्ञापन

किसान यूनियन जिलाध्यक्ष एके लोधी के नेतृत्व में किसान कार्यकर्ता विकास भवन पर मंगलवार को एकत्रित हुए। किसानों को खाद न मिलने पर आक्रोश जताकर विकास भवन पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष एके लोधी ने कहा कि जिले में खाद की भारी किल्लत है। सहकारी समितियों पर किसानों को खाद न मिलने से किसानों को काफी दिक्कतें हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय सहकारी समिति पर तैनात सचिव कालाबाजारी कर रहे है। सहकारी समितियों पर किसानों के साथ कर्मी दुर्व्यवहार करते है। निजी विक्रेताओं की दुकान पर ओवर रेट में खाद बेची जा रही है। किसानों को हो रही परेशानी से भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिला कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी अगर समाधान नही हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राज पांडेय, धर्मेंद्र फौजी, पंकज लोधी, श्यौराज सिंह लोधी, मोहित यादव,संदीप पाण्डेय,राहुल यादव, करन उपाध्याय, शिव उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed