फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news fake paper become anganwadi

Agra News: फर्जी बीपीएल और शैक्षिक प्रमाणपत्र से से बन गई आंगनबाड़ी

Wed, 28 May 2025 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
kasganj news fake paper become anganwadi
कासगंज। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए हुई नियुक्ति में फर्जीवाड़े के खेल का खुलासा हुआ है। पांच महिलाओं ने बीपीएल व शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी लगाकर नौकरी पा ली। शिकायत के बाद जांच में मामला सामने आने पर अब इन पर सेवा समाप्ति की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

जिले के आंगनबाड़़ी कार्यकर्ताओं के 295 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई। भर्ती के बाद आवेदन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद पात्र 222 महिलाओं को कार्यकर्ता पद पर नौकरी देकर नियुक्ति पत्र दे दिए गए। अपात्राें के नियुक्ति पा जाने के बाद शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया है। सोरों एक, सहावर दो, अमांपुर एक कार्यकर्ता ने फर्जी बीपीएल कार्ड लगाकर नौकरी पा ली। इसी तरह सिढ़पुरा की एक महिला ने दो जगह से शिक्षा प्राप्त की। दोनों में अलग-अलग जन्म तिथि होने की शिकायत की गई। शिकायतों के आधार पर पांचों आंगनबाड़ी के मामले सही पाए जाने के बाद विभाग ने इनको नोटिस जारी करके पक्ष रखने के लिए निर्देश दिए हैं। ऐसे में इन पर सेवा समाप्त होने की तलवार लटकी हुई है।
विज्ञापन



पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार नौकरी पाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद जांच में मामला सही पाया गया है। इनको 29 मई को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुशीला, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed