फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news dengue death

जानलेवा बुखार: सुन्नगढ़ी में डेंगू से किशोरी की मौत

Sun, 19 Nov 2023 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
kasganj news dengue death
कासगंज। जिले में जानलेवा बुखार का प्रकोप लगातार नए क्षेत्रों में फैल रहा है। सुन्नगढी क्षेत्र में एक किशोरी की डेंगू से मौत हो गई। डेंगू व बुखार से मौत का आंकड़ा बढ़कर 62 पर पहुंच गया। जबकि अमांपुर में एक महिला डेंगू संक्रमित निकल आई। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या अब 225 हो गई है।
विज्ञापन

भीकमपुर सुन्नगढी निवासी खदीमा (11) पुत्री दिलशाद को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन उसे गांव के चिकित्सक के पास ले गए, जब बुखार नहीं उतरा तो उसे सहावर में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जांच में उसके डेंगू की पुष्टि हुई। अमांपुर क्षेत्र में भी डेंगू अपने पैर तेजी से पसार रहा है। इस क्षेत्र में एक महिला की एक दिन पहले डेंगू से मौत हो गई थी। वीना (50) को बुखार की शिकायत पर परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहावर के गांव बोंदर, सिढ़पुरा के गांव मगथरा, पटियाली के गांव नगला करन में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। इसके साथ ही ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुन्नगढ़ी क्षेत्र में टीम भेजकर शिविर लगाया जाएगा। किशोरी के परिजन व अन्य ग्रामीणों की जांच कराकर दवा का छिड़काव कराया जाएगा- डा. राजीव अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed