फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news dalit palayan

Agra News: मंडनपुर से ग्रामीण के पलायन का वीडियो वायरल

Sun, 17 Aug 2025 02:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
kasganj news dalit palayan
फोटो53ढोलना क्षेत्र के गांव मंडनपुर में ग्रामीण से वार्ता करतीं सीओ आंचल चौहान व सपा और आसप - फोटो : mathura
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव मंडनपुर में रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित दंगल के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अनुसूचित जाति पक्ष के पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए गांव से पलायन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। सदर सीओ, सपा व आसपा नेताओं ने गांव में पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव मंडनपर निवासी आशादेवी का आरोप है कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन उसका बेटा करन ,पड़ोसी दानिश, नेमसिंह को पुरानी रंजिश के चलते नवीन यादव,सुरजीत, नारायन यादव ने जाति सूचक गालियां देते हुए पीटा दिया। मामले में आशादेवी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं गांव के मुन्नालाल का आरोप है कि 10 अगस्त को गांव के भागीरथ, प्रदीप, कुलदीप, अभिषेक निवासी गढ़ी पचगाई ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके बेटे रंजीत कुमार को गाली-गलौज करते हुए पीटा। दोनों मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 15 अगस्त की सुबह भागीरथ पक्ष ने गांव से पलायन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। पलायन का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। सदर सीओ आंचल चौहान, ढोलना कोतवाली पुलिस, सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव व आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंच गए। सभी ने गांव से जा रहे भागीरथ को समझाया। इसके बाद ग्रामीण अपने गांव में रुक गए। दोनों पक्षाें को समझाकर मामला शांत किया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि ग्रामीण को समझाया गया है। वह अपने गांव में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed