फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news congress

Agra News: आठ साल से प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त

Sat, 30 Aug 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
kasganj news congress
फोटो39कासगंज में बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता।स्रोत-विज्ञ​प्ति - फोटो : संवाद
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर अपराध व अपराधियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात पत्रकारों से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वार्ता की। प्रदेश में ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था की हालत पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं, बालिकाओं, दलितों के साथ सर्वाधिक अपराध हो रहे हैं। एनसीआरवी के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। देश में होने वाले अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध केवल यूपी में महिलाओं के साथ हो रहे हैं। योगी सरकार के अपराध को लेकर जीरो टाॅलरेंस के दावे पूरी तरह से विफल हैं। जिले में तमाम आपराधिक घटनाएं हुई हैं। महिलाएं, बालिकाएं, व्यापारी सभी अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं। व्यापार मंडल के महामंत्री डॉ. फारुख के यहां हुई 8 लाख रुपये की चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हुआ। पटियाली, गंजडुंडवारा, सहावर में चोरी की कई घटनाएं हो चुुकी हैं। उन्होंने बताया कि सुन्नगढ़ी, सोराेंजी, सहावर, सिढ़पुरा, पटियाली, कासगंज में नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म की कई वारदातें हो चुकी हैं। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के विमल कुमार सिंह, अमित कुमार यादव, अमरदीन अंसारी, अर्चिका मिश्र, प्रतिभा सिंह, ऊषा पाल, अखिलेश पाल, मोहम्मद दानिश, अभिषेक दुबे, राजा सलमानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed