फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news chid kidnapping case

Agra News: झोलाछाप ने पत्नी के साथ मिलकर भट्ठे से किया था मासूम का अपहरण

Wed, 31 Jan 2024 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
kasganj news chid kidnapping case
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के तैय्यबपुर बिलराम के ईंट भट्ठे से 4 वर्षीय मासूम के अपहरण के मामले का थाना पुलिस और एसओजी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मासूम का अपहरण करने के आरोपी झोलाछाप व उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मासूम बच्चे का अपहरण 25 जनवरी को देर सायं हुआ था। तैय्यबपुर बिलराम के ईंट भट्ठे से चार वर्षीय बालक विक्रम का अपहरण किया गया था। मासूम का पिता भट्ठे पर ईंट की पथाई का काम करता है। उन्होंने बताया कि बच्चे के अपहरण की सूचना मिलने पर मामला दर्ज किया गया। तीन टीमें खुलासे के लिए लगाई गईं। पुलिस टीमों के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी झोलाछाप अमित एवं उसकी पत्नी अंजली निवासी कीरथपुर अकराबाद जनपद अलीगढ़ ने बच्चे को 28 को कीरथपुर गांव के पास जंगल में छोड़ दिया। अकराबाद पुलिस ने बच्चा बरामद किया और जिले की पुलिस के सहयोग से बच्चे को मां-बाप के सुपुर्द किया। सीओ अजीत चौहान के निर्देशन में ढोलना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम बच्चे की बरामदगी के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने कीरथपुर से झोलाछाप डॉक्टर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। बताया गया कि झोलाछाप चिकित्सक कर्जा चुकाने के लिए बच्चे को बेचने के लिए अपहरण किया, लेकिन कोई ग्राहक नहीं मिला जिससे बेच नहीं पाया। एसपी ने बताया घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन


झोलाछाप अकराबाद में चला रहा था क्लीनिक
कासगंज। मासूम बच्चे के अपहरण का मुख्य आरोपी अमित अकराबाद में दांतों का क्लीनिक चलाता है। वह दो साल से क्लीनिक चला रहा है।

झोलाछाप के मोबाइल में तीन और बच्चों के फोटो मिले
कासगंज। झोलाछाप डॉ. अमित लगातार बच्चों का अपहरण करने के लिए उनके फोटो ले रहा था। तीन अन्य अलग अलग बच्चों के फोटो पुलिस को आरोपी के मोबाइल से मिले। इन बच्चों के बारे में पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल कराई तो सभी बच्चे अपने घर पर सुरक्षित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed