फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,chhoti kashi,soronji

सोरोंजी बना तीर्थस्थल : सांसद, विधायक बोले सीएम ने अपना वादा किया पूरा

Fri, 29 Oct 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
kasganj news,chhoti kashi,soronji
कासगंज सोरों जी में हरि की पौडी पर दीपमाला लगातीं महिलाएं । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले के सांसद, विधायक व जन प्रतिनिधियों ने सोरोंजी को तीर्थस्थल घोषित करने के संबंध में कई बार सीएम से मुलाकात करके सोरोंजी के लोगों की भावनाएं उन्हें बताईं और तीर्थस्थल घोषित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री से सांसद, विधायक, संगठन के पदाधिकारी सभी मिले। हर मुलाकात पर सीएम ने उन्हें भरोसा दिया कि वे सोरोंजी के विकास के लिए तत्पर हैं और तीर्थस्थल घोषित करने का भरोसा दिया। जिससे बृहस्पतिवार को पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन

ये बोले जनप्रतिनिधि
- मैंने कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सोरोंजी को तीर्थस्थल घोषित करने की बात रखी। तीन दिन पहले भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने जो वादा किया उसे पूरा कर दिया है। अब तीर्थनगरी में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। मैं मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। - राजवीर सिंह, सांसद
विज्ञापन

- सोरोंजी को तीर्थस्थल घोषित करने की लगातार संगठन के द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखी जा रही थी। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को तीर्थस्थल घोषित कर दिया और अपने वादे को पूरा कर दिया। अब सोरोंजी का भी मथुरा व अन्य तीर्थों की तरह विकास होगा। - केपी सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोरोंजी सूकरक्षेत्र पौराणिक और ऐतिहासिक नगरी है। सोरोंजी को तीर्थनगरी का दर्जा दिलाने का क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पूरी कर दी है। अब सोरों में विकास होगा। लोगों को खुशहाली मिलेगी। मैंने मुख्यमंत्री के समक्ष सोरों के लोगों की मांग रखी थी। - देवेंद्र राजपूत, सदर विधायक

- सोरोंजी को तीर्थस्थल घोषित कराने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई। सोरोंजी के लोगों की भी मुख्यमंत्री से भेंट कराई गई। मुख्यमंत्री ने हमेशा अच्छा करने का संकेत दिया। उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया। अब सोरों में बेहतर विकास के अवसर सृजित होंगे। - ममतेश शाक्य, पटियाली विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed