{"_id":"68029d30c376879ad601ac25","slug":"kasganj-news-cctv-camera-accident-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-130741-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हादसों की निगरानी के लिए इस जिले में लगवाए गए कैमरे, ब्लैक स्पाॅट भी हो रहे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हादसों की निगरानी के लिए इस जिले में लगवाए गए कैमरे, ब्लैक स्पाॅट भी हो रहे चिह्नित
Sat, 19 Apr 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:12 AM IST
सार
कासगंज में हादसों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगवाए हैं। साथ ही ब्लैक स्पाॅट भी चिह्नित किए जा रहे हैं, जिससे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
सोरोंजी के भगवान वराह तिराहा पर पुलिस ने लगवाया हाई रेजुलेशन सीसी टीवी कैमरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज में अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हादसों की निगरानी की जाएगी। पांच स्थानों पर पुलिस ने हाई रेजुलेशन के कैमरे लगाए जाएंगे। सभी थाना क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट
चिह्नित होंगे।
जिले में सड़क हादसों के बाद वाहन चालक मौके से भाग जाते हैं। चालकों का पता लगाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हादसों पर नजर रखने के लिए पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों का सहारा लेगी।
पुलिस ने बिलराम हजारा नहर, नदरई चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, गोराहा बाईपास मार्ग, सोरोंजी में भगवान वराह तिराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थान जहां सबसे अधिक हादसे होते हैं उनको चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जिले की बाहरी सीमा पर पहले से ही 32 कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा 16 कैमरे पहले से ही शहर में लगे हुए हैं। इन कैमरों की मदद भी हादसों के लिए ली जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि जिले में सभी थाना क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट चिह्नित कराए जा रहे हैं। इनके चिह्नित हाेने के बाद उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि रात में भी कैमरों से निगरानी की जा सके।