फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news boat drowned 12 people saved

Agra News: बाढ़ के पानी में पलटी नाव, 12 लोग थे सवार

Sun, 17 Aug 2025 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
kasganj news boat drowned 12 people saved
फोटो14पटियाली तहसील क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण करते एसडीएम व नायब तहसीलदार । स्
पटियाली। गंगा के तलहटी इलाकों में बाढ़ का कहर अब भी जारी है। बाढ़ के बीच शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। 12 ग्रामीणों को लेकर जा रही नाव गांव नगला जय किशन की पुलिया के पास बाढ़ के पानी में पलट गई। चीखपुकार सुनकर दो युवकों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि नाव व अन्य सामान बह गया।
विज्ञापन

गांव नगला जय किशन में रहने वाले अंकित, प्रवीन, मुन्ना लाल, सकटु, करू, राम गुलाम, दलवीर, दीपक समेत करीब 12 लोग शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे नाव से राशन का सामान लेने के लिए गांव सनौड़ी के बाजार जा रहे थे। गांव नगला जय किशन की दो वर्षों से टूटी पड़ी पुलिया का पाइप पार करते समय तेज बहाव के चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह बाढ़ के पानी में पलट गई। इससे नाव में सवार ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद नगला जयकिशन निवासी नीरज यादव और राम शरण यादव ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान नाव समेत ग्रामीणों के थैले, मोबाइल व अन्य सामान बाढ़ के पानी में बह गए। हादसे की सूचना पर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि नगला जय किशन गांव के ग्रामीण नाव से गांव सनौडी जा रहे थे। इस दौरान नाव बाढ़ के पानी में पलट गई। नाव सवार सभी ग्रामीण सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed