फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,Block Pramukh,block pramukh oath,block pramukh oath kasganj,kasganj panchayat

ब्लॉक की सरकार को शपथ का इंतजार, नहीं आया कार्यक्रम

Fri, 16 Jul 2021 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
kasganj news,Block Pramukh,block pramukh oath,block pramukh oath kasganj,kasganj panchayat
कासगंज। ग्राम पंचायत और जिला पंचायत की सरकार का पूर्ण गठन होने के बाद अब विकासखंड की सरकार को शपथ ग्रहण का इंतजार है। शपथ के लिए अभी तक कोई कार्यक्रम नहीं आया है। जिससे ब्लॉक प्रमुखों और सदस्यों की शपथ नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ हुआ, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह अलग-अलग हुए। सबसे पहले ग्राम पंचायत की शपथ हुई, उसके बाद जिला पंचायत की शपथ हो गई, लेकिन क्षेत्र पंचायत प्रमुख और सदस्यों के पद की शपथ के लिए अभी तक कोई कार्यक्रम नहीं मिला है। नवनियुक्त ब्लॉक प्रमुख और सदस्य फिलहाल शपथ न होने पर अपने पूर्ण अधिकार से वंचित रहेंगे। वित्तीय अधिकार भी शपथ ग्रहण के बाद मिलेंगे। ऐसे में ब्लॉक प्रमुख और सदस्य बेसब्री से शपथ का इंतजार कर रहे हैं। शपथ के बाद बैठक होगी। तब विकासखंड क्षेत्र में विकास को रफ्तार मिल सकेगी। विकास विभाग निर्वाचन आयोग और शासन से दिशा निर्देश मिलने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

अभी तक शपथ ग्रहण का कोई कार्यक्रम नहीं मिला है। जैसे ही कोई कार्यक्रम मिलेगा उसके बाद शपथ ग्रहण करा दी जाएगी। - अजय कुमार, खंड विकास अधिकारी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed